NALCO Non-Executive Recruitment 2026:एक समय की बात है, जब लोग कहते थे कि बड़ी सरकारी नौकरी सिर्फ उन्हीं को मिलती है जिनके पास engineering degree हो और ज्यादा पढ़े लिखे हुए होने चाहिए, लेकिन यह सोच अब पुरानी पड़ गई है। National Aluminium Company Limited यानी NALCO ने इस बार उन्हें भी मौका दिया है, जो ITI और Diploma लेकर बैठे हैं, और सोच रहे हैं, कि उनका क्या होगा? तो 268 Non-Executive पदों पर निकाली गई इस भर्ती में 10th pass करने के बाद ITI किए हुए candidates भी apply कर सकते हैं। और salary भी इतनी है कि सुनकर खुशी होगी – Rs. 29,500 से लेकर Rs. 1,15,000 तक।
Application 21 May 2026 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 10 June 2026 है। नीचे पूरा process बताया गया है, आप ध्यानपूर्वक से पढ़ें और अगर आप इच्छुक हो तो आवेदन कर सकते हैं।

NALCO Non-Executive Recruitment 2026 भर्ती के बारे में संपूर्ण निचोड़ कुछ शब्दों में
NALCO एक Navratna Central PSU है जो Asia की सबसे बड़ी integrated Alumina-Aluminium companies में गिनी जाती है। यह भर्ती M&R Complex, Damanjodi, Koraput, Odisha के लिए है। कुल 268 पद हैं, और selection Computer Based Test, Trade Test, Document Verification और Medical Examination के जरिए होगा।
Key Highlights
| विवरण | जानकारी |
| संस्था | National Aluminium Company Limited |
| PSU Category | Navratna PSU |
| Advertisement No. | 10260213 |
| कुल पद | 268 |
| Job Location | Damanjodi, Koraput, Odisha |
| Application शुरू | 21 May 2026 |
| Last Date | 10 June 2026 |
| Salary | Rs. 29,500 से Rs. 1,15,000 तक |
| Official Website | nalcoindia.com |
क्या नया है, इस NALCO की भर्ती में ?
ज़्यादातर PSU भर्तियाँ सिर्फ graduates के लिए होती हैं। NALCO की इस recruitment में ITI और Diploma holders के लिए भी दरवाज़ा खुला है। यानी वो लड़का जो गाँव में रहकर ITI Fitter या Electrician का course करके निकला है, वो भी इस Navratna PSU का हिस्सा बन सकता है।
दूसरी खास बात – 20 पद PwBD candidates के लिए reserved हैं, और 38 पद Ex-Servicemen के लिए। यानी देश की सेवा करने वाले फौजी भाइयों को भी इस भर्ती में जगह दी गई है। जो काफी हद तक फौजी भाइयों और पिछड़े हुए वर्ग के लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
Post-wise NALCO भर्ती विवरण
इस भर्ती में मुख्य रूप से यह positions हैं – Operator (HEMM), Mining Mate, Operator Grade III, Technician, Junior Foreman, Laboratory Assistant, Electrical और Instrumentation posts। यह सब posts UR, EWS, OBC, SC और ST categories में divided हैं।
Eligibility – कौन Apply कर सकता है?
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार:Operator और Technician posts के लिए 10th pass के साथ ITI (NCVT या NCVET) 2 साल का course होना चाहिए। Junior Foreman posts के लिए Diploma in Engineering चाहिए। Laboratory posts के लिए B.Sc. Chemistry की degree मांगी गई है। Mining Mate posts के लिए Mining से related certificate जरूरी है।
उम्र सीमा:Operator, Mining Mate, Technician posts के लिए maximum उम्र 35 साल है। Junior Foreman posts के लिए maximum उम्र 40 साल है।
उम्र में छूट:SC और ST को 5 साल, OBC Non-Creamy Layer को 3 साल, PwBD Unreserved को 10 साल की छूट मिलेगी। सभी relaxations मिलाकर उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नागरिकता: भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
किसको Apply करना चाहिए, किसको नहीं?
Apply करें अगर: आपके पास 10th के साथ ITI, Diploma in Engineering या B.Sc. Chemistry है। आप prescribed age limit के अंदर हैं। आप Odisha के Damanjodi में posting के लिए तैयार हैं। आप SC, ST, OBC, EWS, PwBD या Ex-Servicemen category से हैं तो reserved seats का फायदा उठाएं।
Apply न करें अगर: आपके पास कोई technical qualification नहीं है और सिर्फ graduation है। आप एक से ज़्यादा posts के लिए apply करना चाहते हैं – यह allowed नहीं है। आपकी OBC certificate expired है।
Selection Process – कैसे होगा चयन ?
- पहला चरण Computer Based Test होगा जिसमें 100 multiple choice questions होंगे। यह questions technical और non-technical दोनों subjects से आएंगे। Technical part में आपकी trade यानी ITI या Diploma की stream से सवाल होंगे। Non-technical part में General Knowledge, Basic Reasoning और Mathematics होगी।
- दूसरे चरण में कुछ posts के लिए Trade Test होगा जिसमें practical skills देखी जाएंगी।
- तीसरे चरण में Document Verification होगी जहाँ आपके सभी original certificates check किए जाएंगे।
- चौथे और आखिरी चरण में Medical Examination होगी। Company के Medical Officer का decision final होगा।
यहाँ भी पढ़े:-Agriculture Field Officer Vacancy 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹50,000 तक Stipend
Previous Exam Pattern – तैयारी कैसे करें
NALCO के पुराने CBT papers के pattern के आधार पर तैयारी इस तरह करें।
Technical section में अपनी trade के core subjects पर focus करें। Fitter trade वाले measurements, tools और fitting techniques पढ़ें। Electrician trade वाले basic circuits, motors और electrical safety पढ़ें। Chemical lab वाले basic chemistry और lab procedures पर ध्यान दें।
Non-technical section में current affairs, Indian geography, basic math और simple reasoning के questions आते हैं। इसके लिए daily newspaper पढ़ना और simple aptitude practice काफी है।
सबसे important tip – CBT में negative marking हो सकती है इसलिए अनजाने सवाल छोड़ना समझदारी है।
Salary – कितनी मिलेगी ?
आपको लग रहा होगा की भर्ती तो ठीक है लेकिन सिलेक्शन हो गया तो कितना वेतन मिलेगा तो यह जानकर आपको खुशी होगी की NALCO की भर्ती के लिए वेतन छाप्पर फाड़ के दिया जा रहा है।
T0 Grade यानी Operator और Technician posts के लिए pay scale Rs. 29,500 से Rs. 70,000 तक है। S0 Grade यानी Junior Foreman posts के लिए pay scale Rs. 36,500 से Rs. 1,15,000 तक है।
इसके अलावा DA, HRA, Medical Benefits, Performance Related Pay और long-term career growth के अवसर भी मिलेंगे। NALCO में नौकरी मिलना मतलब सिर्फ salary नहीं – पूरी life security है।
Application Fee
- General / OBC (NCL) / EWS के लिए Application Fee Rs. 100 है।
- SC / ST / PwBD के लिए – Fee माफ (Zero)
Fee online pay होगी – Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI या Mobile Wallet से। Fee non-refundable है। SC, ST और PwBD candidates को fee में छूट का प्रावधान है, official notification जरूर पढ़ें।
यहाँ भी पढ़े:-EIL Recruitment 2026: SC, ST और OBC के लिए Navratna PSU में 22 पदों पर बड़ी भर्ती
Apply कैसे करें – Step by Step
- Step 1: NALCO की official website nalcoindia.com पर जाएं।
- Step 2: Careers section में जाएं और “Recruitment of Non-Executive Personnel — M&R Complex, Damanjodi – 2026” पर click करें।
- Step 3: “Apply Online” पर click करें।
- Step 4: “New Registration” पर click करके email और mobile number से account बनाएं।
- Step 5: Educational qualification, Date of Birth proof, caste certificate और experience documents upload करें।
- Step 6: Application fee online pay करें।
- Step 7: Form submit करें और printout अपने पास save करें। यह printout Document Verification के समय काम आएगा।
जरूरी बात: Application form में Date of Birth वही डालें जो आपके Matriculation certificate में लिखी है। बाद में कोई बदलाव नहीं होगा।
अगर अपने मन बना लिया है आवेदन करने का तो यह गलती मत करना
सबसे बड़ी गलती जो candidates करते हैं, वो यह है कि form भरते वक्त जल्दबाजी में गलत trade या post select कर देते हैं। एक बार submit होने के बाद बदलाव नहीं होगा।
दूसरी गलती – OBC Non-Creamy Layer certificate की validity। Certificate 1 April 2026 के बाद issued होनी चाहिए। पुरानी certificate लेकर आए तो document verification पर candidature रद्द हो जाएगी।
तीसरी गलती – exam की तैयारी न करना। बहुत से candidates सोचते हैं कि ITI है तो हो जाएगा। लेकिन CBT में competition होता है और cutoff हर बार बढ़ती है।
Important Dates
Online Application शुरू: 21 May 2026 Online Application की Last Date: 10 June 2026 रात 11:59 बजे Age और Qualification Cut-off Date: 10 June 2026
Official Links
Official Website: https://mudira.nalcoindia.co.in/rec_portal/default.aspx
Apply Online: https://ibpsreg.ibps.in/nalconeapr26/
Notification PDF: Advertisement No. 10260213
FAQs
Q1: क्या सिर्फ ITI वाले apply कर सकते हैं? नहीं, ITI के अलावा Diploma, B.Sc. Chemistry और Mining certificates वाले भी apply कर सकते हैं। Post के अनुसार qualification अलग है।
Q2: क्या Odisha के बाहर के candidates apply कर सकते हैं? हाँ, पूरे भारत के eligible candidates apply कर सकते हैं, लेकिन posting Damanjodi, Odisha में होगी।
Q3: Written exam होगा या direct interview? पहले CBT होगा, फिर कुछ posts के लिए Trade Test, फिर Document Verification और Medical Test।
Q4: क्या female candidates apply कर सकती हैं? हाँ, notification में gender restriction नहीं है।
Q5: एक से ज़्यादा posts के लिए apply हो सकता है? नहीं। सिर्फ एक post के लिए apply करें।
अगर आपके मन में इसके अलावा कोई अन्य सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, की हर प्रकार से सहायता कि जाएगी धन्यवाद …