ED Vacancy 1200 Post 2026: एक कहानी मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं, रोहन की माँ ने एक दिन पूछा था कि बेटा यह ED क्या होती है, जो TV पर आती रहती है। रोहन ने जवाब दिया था कि माँ यह वो लोग हैं जो चोरी के पैसे पकड़ते हैं, माँ चुप रही….. फिर बोली कि तू क्यों नहीं जाता इसमें। रोहन उस दिन हँस दिया था। लेकिन वो सवाल उसके दिमाग में अटक गया।
तीन साल बाद रोहन SSC CGL की तैयारी कर रहा है। रात को 11 बजे तक पढ़ता है, सुबह 5 बजे उठता है। Coaching fees के लिए घर से पैसे माँगने पड़े। थोड़ी शर्म आई, लेकिन रुका नहीं। उसे पता है कि ED में जाने का रास्ता SSC CGL से होकर जाता है। और उसे पता है कि सरकार ने अभी 1200 से ज्यादा नए पद बनाए हैं। अगर तुम्हारे मन में भी कभी यह ख्याल आया है तो यह article आखिर तक पढ़ो। इस कहानी से ही प्रेरणा है, कि अभी वर्तमान में ED में जाने के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है, 1200 से अधिक पदों पर नवीनतम जल्द भर्ती आने वाली है।
ED है क्या बला भाई ?
बहुत लोग सोचते हैं, ED सिर्फ नेताओं और अमीरों के पीछे पड़ती है। हां भाई आप सही सोच रहे हैं, लेकिन यह बात आधी सही है।
ED का पूरा नाम है- Enforcement Directorate। यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। इसका काम है, मनी लॉन्ड्रिंग पकड़ना, काला धन उजागर करना, विदेशी मुद्रा के गैरकानूनी लेन-देन पर नजर रखना और आर्थिक घोटालों की जड़ तक पहुँचना। सीधे शब्दों में कहें तो जहाँ पैसे की गड़बड़ी है वहाँ ED है। और इस ED में काम करने वाले लोग आम नहीं होते। उनकी एक अलग पहचान होती है।
यहाँ भी पढ़े:-Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन
ED Vacancy 1200 Post 2026 कितने पद हैं, और क्या बदला
यह भर्ती एक झटके में नहीं आई इसकी रूपरेखा कई तरीके से तैयार की गई है। सरकार ने पूरे ढाँचे को नया किया है। नीचे देखो कितना बड़ा बदलाव हुआ है।
| पद | पहले | अब |
| Enforcement Officer | 355 | 606 |
| Assistant Director | 255 | 531 |
| Deputy Director | 148 | 267 |
| Joint Director | 28 | 49 |
| Additional Director | 10 | 24 |
| कुल | 796 | 1477 |
यह सिर्फ संख्या नहीं है। यह सरकार का संकेत है कि ED को बड़ा किया जा रहा है। और जब agency बड़ी होती है तो उसमें काम करने वालों का कद भी बड़ा होता है।
Quora और Reddit पर जो सवाल बार-बार आते हैं?
Reddit पर एक thread था। किसी ने पूछा था कि ED join करने के लिए UPSC जरूरी है या SSC CGL, 40 जवाब आए, आधे गलत थे।
तो एक बार साफ कर देता हूँ,Entry level पर यानी Assistant Enforcement Officer के पद पर जाने के लिए रास्ता SSC CGL से होकर जाता है। UPSC नहीं। ऊपर के पदों पर यानी Assistant Director, Deputy Director और आगे के पदों पर IAS, IPS और IRS अधिकारी deputation पर आते हैं।
Quora पर एक और common confusion था कि क्या Engineering या Law की degree जरूरी है? नहीं। किसी भी stream से graduation काफी है।
ED Vacancy 1200 Post 2026 Eligibility क्या है ?
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त university से graduation, Stream कोई भी हो, Arts हो, Science हो, Commerce हो, सब valid है सब आसानी से चलता है।
उम्र सीमा: Minimum 18 साल, Maximum 30 साल।SC, ST और OBC को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
नागरिकता: भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। यानी अगर तुम अभी graduate हो और उम्र 30 से कम है तो तुम eligible हो।
ED की नौकरी असल में कैसी होती है ?
यह वो बात है, जो कोई नहीं बताता.. ED की नौकरी बाहर से glamorous लगती है। TV पर raids देखते हो। Powerful लोगों को हाथ जोड़ते देखते हो। लगता है कि यह नौकरी मिल जाए तो जिंदगी बन जाए।
लेकिन Reddit पर एक ED officer ने anonymous post में लिखा था।
“रात को 2 बजे call आती है। बच्चे सो रहे होते हैं। Wife कुछ नहीं कहती लेकिन उसकी आँखें बहुत कुछ कहती हैं। अगली सुबह case file लेकर निकल जाता हूँ। यह routine है। लेकिन जब case close होता है, और पता चलता है कि 200 करोड़ का काला धन पकड़ा गया तो वो feeling किसी और job में नहीं मिलती।”
यह नौकरी demanding है, Transfers होते हैं, Pressure होता है, Complicated cases होते हैं।लेकिन जिन्हें देश के लिए कुछ करना है उनके लिए यह जगह किसी और से बेहतर है।
यहाँ भी पढ़े:-NDA 2 Recruitment 2026: 394 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
SSC CGL की तैयारी कैसे करें ED के लिए ?
यह सुनने में simple लगता है, लेकिन है नहीं क्युकि SSC CGL एक competitive exam है, और लाखों लोग इस Exam को देते हैं। Seats limited होती हैं, और ED जैसे preferred posts के लिए cutoff ऊँची जाती है। Quora पर एक successful candidate ने लिखा था कि उसने 14 महीने की तैयारी की थी। Daily 6-7 घंटे, Mock tests हर हफ्ते और Tier 1 में उसके 170 से ज्यादा marks आए थे।
Tier 1 में क्या आता है: General Intelligence and Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension। 100 marks, 60 minutes।
Tier 2 में क्या आता है तो: Mathematical Abilities, Reasoning and General Intelligence, English Language and Comprehension, General Awareness और Computer Knowledge। यह ज्यादा detailed है।
Preparation Strategy: पहले 2 महीने में basics clear करो। Maths के formulas, English grammar, Reasoning के patterns। अगले 3 महीने में practice और mock tests। Last 2 महीने में revision और speed building।
और एक बात जो Reddit पर बार-बार कहते हैं। Previous year papers सबसे ज्यादा जरूरी हैं। जितने पुराने papers solve करोगे उतना pattern समझ में आएगा। मतलब जितने पुराने पेपर आप सॉल्व करेंगे आपका मनोबल उतना तेजी से बढ़ेगा।
ED Vacancy 1200 Post 2026 वो गलतियाँ जो candidates करते हैं ?
गलती 1 – Notification का इंतजार करना: एक user ने Quora पर लिखा था कि वो notification का इंतजार करता रहा। जब notification आया तो form भरा। लेकिन तैयारी नहीं थी। Result obvious था। तैयारी आज से शुरू करो। Notification बाद में आएगा। जो पहले शुरू करता है वो आगे रहता है।
गलती 2 – सिर्फ एक subject पर focus करना: बहुत से students Maths में strong होते हैं तो English छोड़ देते हैं। या English अच्छी है तो Maths ignore करते हैं। SSC CGL में सभी sections में minimum marks लाने होते हैं। Sectional cutoff होती है।
गलती 3 – Mock tests नहीं देना:Theory पढ़ी। Notes बनाए। लेकिन actual exam conditions में practice नहीं की। यह सबसे बड़ी गलती है। Mock tests से ही पता चलता है कि time management कैसी है।
गलती 4 – ED को SSC CGL की only option नहीं समझना:SSC CGL में बहुत सी posts होती हैं। ED के अलावा Income Tax, CBI और दूसरी government departments भी होती हैं। अगर ED नहीं मिली तो दूसरी post भी अच्छी होती है। एक ही चीज पर अटके मत रहो।
मेरी तो आपसे एक यही सलाह है कि किसी भी सफलता को पाने में समय लगता है सफलता समय अवश्य मांगती है, लेकिन अगर आप एक बार समय दोगे तो बार-बार आपको भटकना नहीं पड़ेगा।
अभी क्या करना है?
- पहला काम SSC की official website ssc.gov.in को bookmark करो।
- दूसरा काम SSC CGL का syllabus download करो और देखो कितना cover होता है।
- तीसरा काम तैयारी आज से शुरू करो। Notification का इंतजार मत करो।
Important Links
| काम | Link |
| SSC Official Website | ssc.gov.in |
| SSC CGL Notification | ssc.gov.in/candidate-corner/jobs |
| ED Official Website | enforcementdirectorate.gov.in |
| Digilocker (Documents) | digilocker.gov.in |
ED Vacancy 1200 Post 2026 FAQs
Q1: क्या ED में directly apply हो सकता है? नहीं। Entry level पर SSC CGL के through जाना होता है।
Q2: क्या Engineering graduate apply कर सकते हैं? हाँ। किसी भी stream से graduation valid है।
Q3: SSC CGL कब होती है? हर साल होती है। Notification generally April-May में आता है।
Q4: क्या ED में transfer होते हैं? हाँ। यह All India Service है। देश में कहीं भी posting हो सकती है।
Q5: Salary कितनी होती है? Assistant Enforcement Officer का Pay Scale Level 7 है जो approximately Rs. 44,900 से शुरू होती है। इसके अलावा HRA, DA और दूसरे allowances।
Q6: क्या महिलाएं ED join कर सकती हैं? हाँ। ED में महिला officers भी काम करती हैं। कोई gender restriction नहीं है।

1 thought on “ED Vacancy 1200 Post 2026: 1200 से ज्यादा पद – सिर्फ Graduation चाहिए, रास्ता SSC CGL से जाता है।”