LPG Cylinder Price Hike: 1 मई से कमर्शियल गैस 993 रुपये महंगा

LPG Cylinder Price Hike:सबसे बड़ी बात पहले जान लीजिएइजरायल-ईरान जंग के बीच कच्चा तेल 123 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसका सीधा असर आज से आपकी रसोई पर पड़ने वाला है खासकर अगर आप होटल, ढाबा, या कैंटीन चलाते हैं।

1 मई 2026 की सुबह सबसे बड़ी खबर आई-तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये का भारी इजाफा कर दिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी बताई जा रही है।

चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया। लेकिन आम घर के लिए एक बड़ी राहत की खबर भी है 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Cylinder Price Hike

कमर्शियल LPG-नए और पुराने दाम (19 kg)

शहरनए दाम (1 मई से)पुराने दामबढ़ोतरी
दिल्ली₹3,071.50₹2,078.50+₹993
कोलकाता₹3,205₹2,208+₹997
मुंबई₹3,024₹2,031+₹993
चेन्नई₹3,239₹2,246.50+₹992.50

 

घरेलू LPG-14 किलो सिलेंडर के दाम (कोई बदलाव नहीं)

शहरमौजूदा दामस्टेटस
दिल्ली₹913कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹939कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹912.50कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹928.50कोई बदलाव नहीं

 

आखिर इतना बड़ा झटका क्यों?

28 फरवरी 2026 को इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुई। उसके बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जो दुनिया का सबसे बड़ा तेल रास्ता है वहाँ जहाजों की आवाजाही पर बैन लग गया।

इस बैन की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) 4 साल के रिकॉर्ड हाई 123 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। जाहिर है, जब कच्चा तेल महंगा, तो LPG भी महंगी।

तेल कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। चुनाव के दौरान दाम रोके गए थे। चुनाव खत्म होते ही कंपनियों ने 1 मई से यह बढ़ोतरी लागू कर दी और यह कमर्शियल सिलेंडर में अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी है।

पिछले कुछ महीनों में कब-कब बढ़े दाम?

1 मई 2026-कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी

1 अप्रैल 2026-कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये, कोलकाता में 218 रुपये महंगा हुआ

7 मार्च 2026-कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114.50 रुपये बढ़ी | घरेलू सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हुआ (यही आखिरी घरेलू बढ़ोतरी)

1 मार्च 2026-कमर्शियल सिलेंडर के दाम 28–31 रुपये बढ़े

फरवरी 2026-कमर्शियल सिलेंडर में 49 रुपये की बढ़ोतरी

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद यह एक चर्चा का विषय बन गया है इसके साथ ही सरकार द्वारा 993 रुपए की बढ़ोतरी करने पर काफी लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पूरे ₹1000 की बढ़ोतरी की जाती यह ₹7 का एहसान करने की भी आवश्यकता नहीं थी इस प्रकार लोगों द्वारा सरकार को सीधा निशाना बनाया जा रहा है।

आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट वाले-सीधा असर,19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 3000 रुपये के पार पहुंच गया है। एक महीने में 10-15 सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले बड़े रेस्टोरेंट के लिए यह हर महीने 9,000 से 15,000 रुपये का अतिरिक्त बोझ है। इसका असर सीधे खाने के दामों पर पड़ सकता है।

घर की रसोई के लिए राहत की बात 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी,उसके बाद से घरेलू सिलेंडर स्थिर है। तो अगर आप घर पर खाना बनाते हैं, तो अभी के लिए चिंता की बात नहीं।

किसको सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा?

जिन्हें असर पड़ेगा: ढाबा और रेस्टोरेंट मालिक, हलवाई और मिठाई की दुकान, कैंटीन और मेस ऑपरेटर, बड़े किराना और फूड प्रोसेसिंग कारोबार। इसके साथ-साथ हॉस्टल में रहने वाले छात्र एवं जो लोग टिफिन के माध्यम से खाना खाते हैं उनका खाना अब महंगा हो जाएगा।

जिन्हें अभी राहत है: घर पर खाना बनाने वाले, Ujjwala Yojana के लाभार्थी घरेलू सिलेंडर के दाम अभी नहीं बढ़े हैं। यानी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार के बढ़ोतरी नहीं की गई है यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लागू हुई है।

मेरी सलाह गलती से बचें

कई छोटे ढाबे और होटल वाले कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं – यह गैरकानूनी है और खतरनाक भी। ऐसा करने पर सब्सिडी का फायदा खत्म हो सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हमेशा सही श्रेणी का सिलेंडर इस्तेमाल करें।

यदि आप भी होटल में खाना खाना अधिक पसंद करते हैं तो अब आपकी जेब पर अधिक भार आएगा क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट में बढ़ोतरी होने के कारण होटल एवं कैंटीन में मिलने वाले खाने के दामों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

Live Updates 3 updates
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 17.50% का जोरदार उछाल
माननीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज एलपीजी सिलिंडर की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया
कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 1 मई से 993 रुपये तक पहुंच गईं
कमर्शियल ग्राहकों को अब 19, 429 रुपये देने होंगे लेकिन वे 1 अप्रैल की तुलना में महंगे मिलेंगे
अधिकारियों ने एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के लिए कई कारण बताए हैं
इनमें से सबसे प्रमुख कारण ग्लोबल मार्केट में ईंधन की बढ़ती कीमतें और हाल के संघर्षों से जुड़े व्यापारिक जोखिम शामिल हैं
Last update: 379 घंटे पहले hover to pause ⏸

Leave a Comment

Google Discover पर Follow करें

सभी सरकारी भर्तियों की जानकारी सीधे आपके Google Feed में पाएं!

10वीं पास 12वीं पास Graduate
अभी Follow करें