PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई

PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। PM SHRI School Scheme के तहत राजस्थान में संचालित पीएम श्री विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए कुल 4332 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी Shala Darpan Rajasthan पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 मई 2026 शाम 6:00 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। यदि आप राजस्थान शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत हैं, तो यह आपके लिए बेहतर स्कूल पोस्टिंग पाने का शानदार मौका हो सकता है।

PM SHRI School Recruitment 2026

PM SHRI School Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाकार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
भर्ती नामPM SHRI School Recruitment 2026
कुल पद4332
पद नामविभिन्न पद
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनराजस्थान
अंतिम तिथि2 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrajshaladarpan.rajasthan.gov.in

 

PM SHRI School Vacancy 2026 पदों का विवरण

इस भर्ती में शिक्षकों से लेकर प्राचार्य और लाइब्रेरियन तक कई पद शामिल किए गए हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

पद नामरिक्तियां
प्राचार्य99
उप प्राचार्य267
प्राध्यापक (विभिन्न विषय)1788
वरिष्ठ अध्यापक1053
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक67
शारीरिक शिक्षा अध्यापक23
अध्यापक लेवल-2255
अध्यापक लेवल-1243
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II75
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III72
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक139
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक155
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक48
प्रयोगशाला सहायक48

 

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती सामान्य बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। केवल राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत पदधारी शिक्षक एवं कार्मिक ही आवेदन कर सकते हैं।

मेरे अनुभव के अनुसार, बहुत से कर्मचारी बिना नोटिफिकेशन पढ़े आवेदन कर देते हैं और बाद में फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए आवेदन से पहले पात्रता अवश्य जांचें।

जरूरी योग्यता

आवेदक को निम्न परीक्षाओं में 60% या उससे अधिक अंक होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं
  • कक्षा 12वीं
  • स्नातक
  • स्नातकोत्तर
  • बीएड / BSTC / D.El.Ed / B.P.Ed / D.P.Ed / B.Lib / D.Lib (जो लागू हो)

महत्वपूर्ण नियम

1. जिला विकल्प भरना जरूरी: यदि आपने आवेदन में जिले का विकल्प नहीं भरा, तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

2. मूल पद के अनुसार चयन: अभ्यर्थी अपने मूल पद और विषय के अनुसार ही आवेदन कर सकेंगे।

3. पोस्टिंग अवधि: चयनित कार्मिक को पीएम श्री विद्यालय में 3 वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे आवश्यकता अनुसार 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।

4. इंटरव्यू के समय दस्तावेज जरूरी: ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो प्रमाणित प्रतियां और मूल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

PM SHRI School Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

यदि आपने पहले कभी Shala Darpan Rajasthan पोर्टल इस्तेमाल किया है, तो आवेदन करना आसान रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. शाला दर्पण पोर्टल पर जाएं।
  2. Staff Login करें।
  3. संबंधित पद का चयन करें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  5. जिला विकल्प चुनें।
  6. दस्तावेज जानकारी जांचें।
  7. फॉर्म सबमिट करें।
  8. प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Apply Online Link 

PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई
डाउनलोड करें
PDF लोड हो रही है...
PDF दस्तावेज़

आवेदन करते समय ये गलती न करें

राजस्थान की कई विभागीय भर्तियों में देखा गया है कि कर्मचारी जल्दबाजी में गलत जिला चुन लेते हैं या प्रतिशत गलत भर देते हैं। इससे इंटरव्यू के समय समस्या आती है। इसलिए:

  • मार्कशीट सामने रखकर फॉर्म भरें।
  • जिला विकल्प सोच-समझकर चुनें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सबमिट करने से पहले Preview जरूर देखें।

PM SHRI School Scheme स्कूलों में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस किया जा रहा है। इसलिए यहां पोस्टिंग भविष्य के लिए बेहतर मानी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 1 सवाल
1
राजस्थान पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि क्या रखी गई है

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 2 में 2026 शाम 6:00 तक रखी गई है।

Koi aur sawaal? Contact Us
Surendar Bhadu
Surendar Bhadu

नमस्ते ! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, करंट अफेयर्स, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं, किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, फिर लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक ही है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें। अधिक मेरे बारे मेरे Social Media और LinkedIn पर देख सकते है, धन्यवाद....

Leave a Comment