सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह लेख बेहद उपयोगी है। इसमें 10 महत्वपूर्ण Current Affairs प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या दी गई है. राज्य सरकार की योजनाओं से लेकर रक्षा, विज्ञान, कृषि और खेल तक।
प्रश्न 1. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
अक्टूबर 2025 में पंजाब ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दूसरा चरण शुरू किया है। यह योजना श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित है। यह यात्रा सभी जाति, धर्म और क्षेत्र के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए खुली है। इसमें अमृतसर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर की यात्रा शामिल है।
उत्तर: पंजाब
प्रश्न 2 ऑपरेशन वीड आउट
मुंबई हवाई अड्डे पर हाइड्रोपोनिक वीड जब्त करने के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन वीड आउट” है। इस ऑपरेशन के तहत DRI ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 42.34 किलोग्राम हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 42 करोड़ रुपये थी। यह नशीला पदार्थ बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास 21 फूड पैकेट्स जैसे नूडल्स और बिस्किट में छिपाकर लाया गया था। दोनों को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।
उत्तर: ऑपरेशन वीड आउट
प्रश्न 3. Parmotrema sahyadricum लाइकेन प्रजाति
हाल ही में शोधकर्ताओं ने भारत के पश्चिमी घाट क्षेत्र में Parmotrema sahyadricum नामक नई लाइकेन प्रजाति खोजी है। यह खोज वायनाड, केरल से की गई है। इसके अलावा तीन और नई प्रजातियाँ खोजी गई हैं — Eravikulam और Mathikettanshola नेशनल पार्क से Solenopsora rhizomorpha, Mathikettanshola से Buelloa ghattensis और Pyxine janakiae। ये अध्ययन अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं और भारत की जैव विविधता को और समृद्ध करते हैं।
उत्तर: पश्चिमी घाट
प्रश्न 4. PPV and FRA किस मंत्रालय के अधीन है
प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (PPV and FRA) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। यह अथॉरिटी 11 नवंबर 2005 को प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स एक्ट, 2001 के तहत स्थापित हुई थी। यह नए पौधों की किस्मों के लिए ब्रीडर्स को बौद्धिक संपदा अधिकार देती है और किसानों के पारंपरिक योगदान को मान्यता व संरक्षण प्रदान करती है। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस अथॉरिटी की 21वीं स्थापना दिवस पर एक्ट में संशोधन की घोषणा की।
उत्तर: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
प्रश्न 5. NDEM प्लेटफॉर्म
नेशनल डाटाबेस फॉर इमरजेंसी मैनेजमेंट (NDEM) प्लेटफॉर्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित किया गया है। यह एक अनूठा जियो-पोर्टल है जो भारत में सभी प्राकृतिक आपदाओं के लिए अंतरिक्ष आधारित जानकारी और पूर्वानुमान देता है। इसे ISRO ने NDMA के मार्गदर्शन में विकसित किया है और इसका रखरखाव नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) करता है। हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी हाईवे DPR में NDEM विश्लेषण अनिवार्य किया है।
उत्तर:- ISRO
प्रश्न 6. ANNA DARPAN प्लेटफॉर्म
ANNA DARPAN प्लेटफॉर्म भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा शुरू किया गया है। यह पुराने डिपो ऑनलाइन सिस्टम की जगह लेता है और खरीद, भंडारण, गुणवत्ता जांच, बिक्री तथा श्रमिक प्रबंधन जैसी सभी प्रक्रियाओं को एकीकृत करता है। इसे केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता और वेयरहाउसिंग के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से लॉन्च किया है।
उत्तर: भारतीय खाद्य निगम (FCI)
प्रश्न 7. CISF को RSO का दर्जा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अंतरराष्ट्रीय जहाज और बंदरगाह सुविधा सुरक्षा (ISPS) कोड के तहत भारत के बंदरगाहों के लिए मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO) नामित किया गया है। RSO बंदरगाहों की सुरक्षा मानकों की निगरानी करता है। ISPS कोड समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए IMO द्वारा लागू एक अनिवार्य वैश्विक ढांचा है। CISF पहले से ही देश के प्रमुख हवाई अड्डों और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा करता है।
उत्तर: CISF
प्रश्न 8. महिला कबड्डी विश्व कप 2025
भारत ने ढाका, बांग्लादेश में हुए फाइनल में चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर महिला कबड्डी विश्व कप 2025 जीत लिया। यह भारत का लगातार दूसरा खिताब है। कप्तान ऋतु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा ने बेहतरीन नेतृत्व किया। टीम ने शुरू से अंत तक मजबूत डिफेंस और स्मार्ट रेडिंग से मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
उत्तर: भारत
प्रश्न 9 HAMMER वेपन सिस्टम
HAMMER वेपन सिस्टम मूल रूप से फ्रांस की कंपनी Safran Electronics and Defence द्वारा विकसित किया गया है। HAMMER का पूरा नाम Highly Agile and Manoeuvrable Munition Extended Range है। यह एक एयर-टू-ग्राउंड प्रिसिजन-गाइडेड वेपन सिस्टम है जिसे ग्लाइड बम भी कहते हैं। इसकी रेंज 70 किमी तक है और यह 250, 500 और 1,000 किलोग्राम के बमों के साथ लगाया जा सकता है। यह जैमिंग रोधी है और कम ऊंचाई से भी लॉन्च किया जा सकता है। Bharat Electronics Limited (BEL) और Safran ने भारत में इसके संयुक्त निर्माण का समझौता किया है।
उत्तर: फ्रांस
प्रश्न 10. सूर्य किरण सैन्य अभ्यास
सूर्य किरण भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त वार्षिक सैन्य अभ्यास है। 19वां सूर्य किरण अभ्यास 25 नवंबर से 8 दिसंबर तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित किया गया। इस अभ्यास का मुख्य फोकस पहाड़ी इलाकों में जंगल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में तालमेल को मजबूत करना है। यह अभ्यास हर साल भारत और नेपाल में बारी-बारी से आयोजित होता है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा बनाता है।
उत्तर: नेपाल
Current Affairs Today
इन 10 प्रश्नों में राज्य सरकार की योजनाएँ, ड्रग्स विरोधी ऑपरेशन, जैव विविधता, कृषि कानून, आपदा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, खेल, रक्षा तकनीक और सैन्य कूटनीति सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। UPSC, SSC, State PCS और Railway परीक्षाओं के लिए इन सभी टॉपिक्स को अच्छी तरह याद करें।
इस योजना का दूसरा चरण पंजाब ने अक्टूबर 2025 में शुरू किया।
नमस्ते ! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, करंट अफेयर्स, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं, किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, फिर लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक ही है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें। अधिक मेरे बारे मेरे Social Media और LinkedIn पर देख सकते है, धन्यवाद....
