Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड जारी यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्री डीएलएड परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC) का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा करवाया जा रहा है। इस बार राज्यभर से करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिसके कारण परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय की ओर से प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 की पूरी जानकारी

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए दो वर्षीय डीएलएड (सामान्य एवं संस्कृत) कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष प्रदेशभर के लगभग 377 डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा को लेकर नोडल एजेंसी द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार करीब 25 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा और सीट आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई थी। इसके साथ ही वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सके जो इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। अब राजस्थान बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद सभी पात्र अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना जरूरी रहेगा क्योंकि देरी होने पर प्रवेश बंद किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों विद्यार्थी इसमें भाग लेते हैं और अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सरकारी एवं निजी कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामप्री डीएलएड परीक्षा 2026
कोर्स2 वर्षीय डीएलएड
आयोजन संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
आवेदन प्रारंभ2 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
परीक्षा तिथि20 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.com

 

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवारों को प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर “Pre Deled Admit Card 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा जहां अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड की एक से अधिक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

Admit Card Download Link 

Leave a Comment

Google Discover पर Follow करें

सभी सरकारी भर्तियों की जानकारी सीधे आपके Google Feed में पाएं!

10वीं पास 12वीं पास Graduate
अभी Follow करें