Join WhatsApp
Join WhatsApp
Latest News

Aadhaar Card Update 2026: आधार ऐप से नाम, मोबाइल नंबर और पता कैसे अपडेट करें

Aadhaar Card Update 2026: आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, पेंशन, सब्सिडी और केवाईसी जैसे लगभग हर जरूरी काम में आधार की जरूरत पड़ती है।

अगर आधार में दर्ज नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत या पुराना है, तो कई बार जरूरी काम अटक सकता है। राहत की बात यह है कि UIDAI ने अब Aadhaar App के जरिए आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे ही आधार से जुड़ी कई जानकारियां अपडेट कर सकते हैं।

आइए जानते हैं आधार ऐप से अपडेट करने का पूरा तरीका।

Aadhaar Card Update 2026

Aadhaar App से नाम कैसे बदलें

अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत है या उसमें सुधार करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Aadhaar App खोलें और आधार नंबर व OTP के जरिए लॉग-इन करें।
  • लॉग-इन करने के बाद Update Aadhaar Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां Name Update (नाम बदलें) वाले विकल्प को चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और नाम से संबंधित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित अपडेट शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद Update Status सेक्शन में जाकर आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Aadhaar App से मोबाइल नंबर कैसे बदलें

अगर आधार में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है या आपने नया नंबर ले लिया है, तो उसे भी ऐप से अपडेट किया जा सकता है।

  1. सबसे पहले Aadhaar App खोलें और Update Aadhaar Online विकल्प पर जाएं।
  2. अब फेस ऑथेंटिकेशन या OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  3. वेरिफिकेशन के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. यदि कोई अतिरिक्त जानकारी मांगी जाए, तो उसे भी भरें।
  5. अब निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट कर दें।
  6. आवेदन के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Aadhaar App से एड्रेस (पता) कैसे अपडेट करें

आधार में पता बदलने की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है।

  • सबसे पहले Aadhaar App में लॉग-इन करें।
  • अब Update Address Online विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पते से संबंधित वैध एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • जरूरी जानकारी सही-सही भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • पेमेंट के बाद अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आप आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

आधार अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी दस्तावेज साफ, वैध और अपडेटेड होने चाहिए।
  • मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • अपडेट प्रक्रिया पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं
  • समय-समय पर ऐप में जाकर स्टेटस जरूर चेक करें

Aadhaar Update Link

x

Surendar Bhadu

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu एक ग्रेजुएट पास हुं और 8 वर्ष के अनुभव वाले प्रोफेशनल ब्लॉगर हैं। वे सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, शिक्षा से… More »

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button