Mukhymantri Kisan Yojana 2026: ₹1000 की नई किस्त जारी, खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें चेक
Mukhymantri Kisan Yojana 2026: राज सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 के तहत किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योजना की नई किस्त ₹1000 के रूप में जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाते ही यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
इस योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को सालाना ₹6000 देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें फिलहाल ₹3000 की राशि देना शुरू कर दिया गया है। किसान अब घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में ₹1000 की किस्त आई है या नहीं।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 – Overview
| विषय | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| आरंभ वर्ष | 2024 |
| वार्षिक लाभ | ₹3,000 (आगे बढ़कर ₹6,000) |
| लाभार्थी | राजस्थान के भूमिधारक किसान |
| नोडल विभाग | राजस्थान सहकारिता विभाग |
| किस्त राशि | ₹1,000 प्रति किस्त |
| वर्तमान स्थिति | 22 जनवरी 2026 को चौथी किस्त जारी |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajsahakar.rajasthan.gov.in |
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू की गई एक राज्य स्तरीय योजना है। यह योजना PM Kisan से अलग है और इसे राजस्थान सहकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी, जिसके तहत उन सभी किसानों को शामिल किया गया है, जिन्हें PM Kisan Yojana का लाभ मिल रहा है।
किसानों को कितनी सहायता राशि मिलती है?
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार:
- किसानों को सालाना ₹3,000 की सहायता दी जा रही है
- यह राशि ₹1,000 की तीन किस्तों में दी जाती है
- सरकार की योजना है कि भविष्य में इसे बढ़ाकर ₹6,000 प्रति वर्ष किया जाए
- आगे चलकर ₹2,000 प्रति किस्त देने का प्रस्ताव भी है
Mukhymantri Kisan Yojana 2026 का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो नीचे दी गई शर्तें पूरी करते हैं:
- किसान राजस्थान का स्थायी निवासी हो
- किसान भूमिधारक (Land Holder) होना चाहिए
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभार्थी होना जरूरी
- किसान की ई-KYC पूरी होनी चाहिए
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
क्या अलग से आवेदन करना जरूरी है?
नहीं। जिन किसानों को PM Kisan योजना का लाभ मिल रहा है, उन्हें ऑटोमेटिक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल जाता है।
- अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है
- लेकिन ई-KYC अनिवार्य है
ई-KYC कैसे करवाएं?
किसान अपनी ई-KYC निम्न तरीकों से पूरी कर सकते हैं:
- नजदीकी ई-मित्र / CSC केंद्र पर जाकर
- आधार, पैन और बैंक दस्तावेज के साथ
- उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से
Mukhymantri Kisan Yojana 2026 ₹1000 पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं:
- नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना जिला चुनें।
- PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- Search बटन पर क्लिक करें।
- आपकी किस्त और भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी राहत योजना है।
₹1000 की नई किस्त जारी होने से लाखों किसानों को सीधा आर्थिक सहारा मिला है।
यदि आप PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं और आपकी ई-KYC पूरी है, तो आपको भी इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा।
₹1000 की किस्त खाते में आई या नहीं – अभी चेक करें




