vacancymitra.com
Privacy PolicyAbout UsContact
V
VacancyMitra
vacancymitra.com
डार्क मोड
फीडबैक दें Contact Us
अपडेट
Join WhatsApp
HomeLatest Jobs › UIDAI Internship 2026: आधार कंपनी के साथ जोड़कर…
Latest Jobs 2 घंटे पहले By Surendar Bhadu

UIDAI Internship 2026: आधार कंपनी के साथ जोड़कर करियर बनाने का शानदार मौका ₹40000 स्टाइपेंड

UIDAI Internship 2026: आधार नंबर जारी करने वाली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण संस्थान द्वारा वर्ष 2026 में अपनी एक सबसे बड़ी पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रही है यदि कोई छात्र है वर्तमान में स्नातक पास हुआ है या फिर किसी भी प्रतिष्ठित सरकारी संगठन के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह इंटर्नशिप सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹40000 हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन फार्म 1 अप्रैल से शुरू कर दिए गए हैं जबकि इसके लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से जमा करने की अंतिम दिनांक 15 अप्रैल रखी गई है यदि आप भी इस इंटर्नशिप योजना के लिए इच्छुक हैं तो बिना किसी देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

UIDAI Internship 2026

कौन शामिल हो सकता है इंटर्नशिप प्रोग्राम में

आधार नंबर जारी करने वाली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कंपनी (UIDAI) में एक नई इंटर्नशिप की घोषणा की गई है जिसके लिए उपलब्ध निर्धारित सिम रखी गई है जो अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग है।

आपको बता दें कि बीटेक बीई के लिए 10 सीटें, एमटेक के लिए चार, ग्रेजुएशन 4, पोस्ट ग्रेजुएशन 4, b des के लिए 2 एवं m des के लिए दो रखी गई है।

वे छात्र जो वर्तमान में अपने कोर्स के अंतिम वर्ष में शामिल हो रहे हैं या जिन्होंने यह सभी डिग्री पूरी किए हुए 6 महीने से अधिक का समय नहीं हुआ है वह छात्र ही इस इंटर्नशिप के लिए पात्र माने जाएंगे

कौशल एवं तकनीकी दक्षता

यूआइडीएआइ एक तकनीकी प्रधान विशिष्ट संस्थान है इसलिए उम्मीदवारों के लिए विशिष्ट तकनीकी कौशल की भी अपेक्षा की जाएगी इसलिए यदि किसी छात्र के पास तकनीकी दक्षता है केवल उन छात्रों को ही शामिल किया जाएगा।

  1. इंजीनियरिंग यानी B.Tech, M.Tech उम्मीदवार जिनको प्रोग्रामिंग भाषाएं, वेब और मोबाइल डेवलपमेंट आधुनिक तकनीकी एवं अन्य फुल स्टेट डेवलपमेंट डिजाइन से संबंधित जानकारी होनी चाहिए।
  2. डिजाइन (B Des, M Des) उम्मीदवारों को UI/UX सिद्धांतों की समझ रिसर्च मेथड और इनफॉरमेशन आर्किटेक्चर वायर फ्रेमिंग प्रोटोटाइपिंग और डिजाइन सिस्टम का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही एडोब सूट टाइपोग्राफी और कलर थ्योरी में दक्षता होना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड किस प्रकार मिलेगा

UIDAI में इंटर्नशिप प्रोग्राम के समय छात्रों को एक निश्चित वजीफा भी दिया जाएगा जो अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग रखा गया है।

  • बीटेक बीई बी-डिजाइन ₹30000 हर महीने
  • एम.टेक एम डिजाइन ₹40000 हर महीने
  • गणित सांख्यिकी स्नातक ₹20000 मासिक
  • गणित सांख्यिकी स्नातकोत्तर ₹30000 मासिक

इसके अलावा इस इंटर्नशिप में सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं यदि कोई छात्र बीच में इंटर्नशिप छोड़ता है तो उन्हें यह सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।

कैसे होगा इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयन

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा यानी चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर रखी गई है।

  1. प्राप्त आवेदनों की जांच: सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदनों की जांच करके उसमें शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
  2. साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत या वर्चुअल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. अंतिम चयन: उम्मीदवारों का अंतिम चयन करने के लिए समिति का निर्णय अंतिम और सर्वोपरि रहेगी।

आवेदन करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप

UIDAI इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल सरल एवं ऑनलाइन रखी गई है जिसके लिए उम्मीदवार दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं

आवेदन का पहला तरीका गूगल फॉर्म के माध्यम से

  1. सबसे पहले गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी लॉगिन करना है।
  2. वहां पर मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी नाम पता मोबाइल नंबर डेट ऑफ बर्थ से संबंधित भरें।
  3. अब शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
  4. अपना बायोडाटा (CV) और फोटो को अपलोड करना है।
  5. संपूर्ण जानकारी को एक बार पुनः चेक करके सबमिट कर दें।

Google Form Link 

UIDAI Internship 2026: आधार कंपनी के साथ जोड़कर करियर बनाने का शानदार मौका ₹40000 स्टाइपेंड
डाउनलोड करें
PDF लोड हो रही है...
PDF दस्तावेज़

आवेदन का दूसरा तरीका ईमेल के जरिए

यदि आपको गूगल फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो अपना विस्तृत बायोडाटा और फोटो यूआइडीएआइ की ईमेल आईडी के माध्यम से भेज दें एवं आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारी सही एवं सटीक होनी चाहिए यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाई जाती है तो आवेदन रद्द किया जाएगा।

UIDAI Email ID:- tech-internship@uidai.net.in

क्यों खास है यह इंटर्नशिप प्रोग्राम

UIDAI द्वारा जारी किया गया इंटर्नशिप प्रोग्राम सभी छात्रों के लिए खास होने वाला है क्योंकि इसके चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान छात्रों को मासिक वजीफा भी दिया जाएगा इंटर्नशिप प्रोग्राम पूर्ण होने पर छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे वह आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि ज्यादातर कंपनियों में फ्रेशर्स को नौकरी कभी कठिनाई से मिलती है जिसके कारण उम्मीदवारों के पास अनुभव प्रमाण पत्र होने से तुरंत नौकरी मिल जाएगी।

अन्य इंटर्नशिप अवसर

इसके अलावा वर्तमान में पीएम इंटर्नशिप योजना भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसमें कम योग्यता वाले उम्मीदवारों को भी इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है यानी ऐसे उम्मीदवार जो 10वीं 12वीं पास है वह उम्मीदवार भी अपने इच्छा के अनुसार यानी जिस फील्ड में रुचि रखते हैं उन क्षेत्र में इंटर से प्राप्त कर सकते हैं जिससे वह आसानी से किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी प्राप्त कर सकें।

Live Updates ✦ AI 2 updates
4 मिनट पहले
इस इंटर्नशिप योजना का फायदा
इससे उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान भी ₹40000 का स्टाइपेंड मिलेगा एवं इंटर्नशिप प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात एक ऑफिशियल प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे वह किसी भी प्रतिष्ठ संस्थान में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।
7 मिनट पहले
UIDAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है?
इसके लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरने की अंतिम दिनांक 15 अप्रैल 2026 रखी गई है इसलिए पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण कर लें।
Last update: 4 मिनट पहले ✦ AI Auto-Update
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 2 सवाल
1
UIDAI इंटर्नशिप के तहत उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

इसमें उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा चैन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके चयन किया जाएगा।

2
UIDAI इंटर्नशिप योजना के दौरान कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

बीटेक बीई बी-डिजाइन ₹30000 हर महीने
एम.टेक एम डिजाइन ₹40000 हर महीने
गणित सांख्यिकी स्नातक ₹20000 मासिक
गणित सांख्यिकी स्नातकोत्तर ₹30000 मासिक

Koi aur sawaal? Contact Us
Surendar Bhadu
लेखक Surendar Bhadu

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से...

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, तब लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।

x

India's Trusted Govt Job, Result & News Portal. सरकारी नौकरी, रिजल्ट और ताज़ा खबरों की सबसे भरोसेमंद जानकारी।

5+Articles
8+Categories
24/7Updates
© 2026 VacancyMitra.com — All Rights Reserved  |  India's No.1 Govt Job Portal
Scroll to Top