Join WhatsApp
Join WhatsApp
Latest Jobs

Railway Group D Recruitments 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Railway Group D Recruitment 2026 के तहत लगभग 22,000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में देश के सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Railway Group D Recruitment 2026

Railway Group D Recruitment 2026 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

यह भर्ती Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित की जा रही है।

  • पद का नाम: Group D (Level-1)
  • विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025
  • कुल पद: 22,000
  • प्रारंभिक वेतन: ₹18,000 प्रति माह + अन्य भत्ते
  • नौकरी स्थान: पूरे भारत में
  • आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • शॉर्ट नोटिस जारी: 23 दिसंबर 2025
  • आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।

पदों का विवरण

कुल 22,000 पदों में विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पद शामिल हैं।

  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV: लगभग 11,000 पद
  • पॉइंट्समैन-B: लगभग 5,000 पद
  • अन्य पद: असिस्टेंट (ब्रिज, TRD, TL & AC, S&T, C&W, लोको शेड इलेक्ट्रिकल, ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल) आदि

रीजन-वाइज पदों की संख्या विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
  • SC / ST / दिव्यांग / EBC / अल्पसंख्यक / ट्रांसजेंडर / एक्स-सर्विसमैन / सभी महिलाएं: ₹250

CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य वर्ग को ₹400 और अन्य पात्र श्रेणियों को ₹250 रिफंड कर दिए जाएंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के अनुसार
    आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। कुछ पदों पर ITI योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया

चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल परीक्षा

PET केवल क्वालिफाइंग होगा, अंतिम मेरिट CBT के अंकों के आधार पर बनेगी।

परीक्षा पैटर्न (CBT)

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट
  • विषय: सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता व करंट अफेयर्स
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  • भाषाएं: हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाएं

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक:

  • सामान्य/EWS: 40%
  • अन्य वर्ग: 30%
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 2% छूट

आवेदन कैसे करें?

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  3. संबंधित रीजन चुनकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर करें।

Apply Online Link 

x

Surendar Bhadu

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu एक ग्रेजुएट पास हुं और 8 वर्ष के अनुभव वाले प्रोफेशनल ब्लॉगर हैं। वे सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, शिक्षा से… More »

Related Articles

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button